Showing posts with label चाणक्य. Show all posts
Showing posts with label चाणक्य. Show all posts

Saturday, December 25, 2021

चाणक्य (chanakya)

भारत को देखने समझने का सबका अपना-अपना नजरिया है लेकिन एक बात तो सच है भारत भूमि सदा से ही महान विचारको और उद्धारको की रही है।  जब भारत को हम कल आज और कल में देखते हैं तो एक नाम निकल कर आता है वह नाम है  चाणक्य ।
    हम जब भी चाणक्य के बारे में खोजबीन करते है तो हमें सदा उनकी निति परक बातें ही मिलती है, मतलब की उनके जीवन का सार रूप ही हमें उनकी शिक्षा (chanakya neeti)  में मिलता है। हम इसको पढ़ते हैं बुनते हैं ,पर अमल में नहीं ला पाते सदियों से। इस नीतिपरक उपदेश को बार-बार सुनते हैं बुनते हैं और समझने को मजबूर होते हैं किस में क्या कहा गया है।
   पर क्या हमने कही सोचा है की उस समय भारत की क्या सामाजिक या राजनितिक व्यवस्था रही होगी जिसने चाणक्य जैसे महान शिक्षक (chanakya) को एक विद्रोही या राज्य का तख्ता पलटने वाला बना दिया? 
   यही सोच रहा हूं कब से और मन में चाणक्य सीरियल का वो डायलॉग याद आ रहा है कि शिक्षक साधारण नहीं होता.... और जब इस कहानी के पृष्ठभूमि जाता हूं तो पता चलता है कि मगध राज्य प्राचीन भारत का एक महाजनपद था जहाँ का राजनितिक बदलाव सारे भारत को बदल सकता था। पर अगर यहाँ का शाषक वर्ग ही जनता का शोषण करने लग जाए तो?
     यही से इस कार्यक्रम का सूत्रपात हुआ।  इस कहानी के सूत्रधार बने यहाँ के वित्त विभाग के एक महामंत्री जिनसे जवाब माँगा जा रहा है की “राजकुल के मासिक वेतन से एक सिक्का कहाँ गायब हो गया ? ” मंत्री का कहना है की जब एक सिक्का आप लोगो के मासिक वेतन से गायब हो जाने पर इतना संग्राम हो रहा है तो कहिये की जब जनता का पैसा लाखो की संख्या में गायब हो रहा है तो आप मौन क्यों हैं?
    यह प्रश्न हर युग, हर समय हर राजा हर प्रजा में बराबर उठता है और शायद उठता ही आएगा इसका परिणाम भी यही होगा....और लगेगा भी यही जैसे लगा था....उस सभा में यह बात छोटी थी पर राजा सहित सब को चुभ गयी वे। जनता की वास्तविक समस्याओं को, राज्य से जुडी परेशानियों को अपना नहीं समझते थे। जिस राज्य में लाश जलाने की लिए गरीब परिवार से कर लिया जा रहा हो वह राज्य कैसे फलेगा, फुलेगा?
            उस समय तक चाणक्य बालक  रूप में थे , इस सब बातो से अन्जान थे की एक दिन यही आग उनके घर को भी जला देगी, उनके जीवन को बदल कर रख देगी, और फिर शुरू हो जाएगी एक महान चाणक्य बनने की गाथा।
    क्या आने वाले वक्त में इस कहानी की पुनरावृत्ति होगी क्या...?
      फिर एक नया चाणक्य जन्म आएगा कब कहां कैसे और कौन इस पर समय भी अभी है मौन.....